inshorts

टैरिफ की तरह H-1B का इस्तेमाल भारत पर दबाव बनाने के लिए कर रहे ट्रंप: US की दिग्गज निवेशक

दिग्गज अमेरिकी निवेशक व अर्क इन्वेस्ट की सीईओ कैथी वुड ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप टैरिफ की तरह एच-1बी वीज़ा का इस्तेमाल भारत पर दबाव बनाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "ट्रंप सोचते हैं कि वह भारत को दबा सकते हैं...वह गलत हैं।" गौरतलब है, हाल के वर्षों में 70% एच-1बी प्राप्तकर्ता भारतीय रहे हैं।