अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा पर 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद ओंटारियो (कनाडा) के प्रीमियर (मुख्यमंत्री) डग फोर्ट ने कहा है कि अगर अमेरिका उनकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा तो वह 3 अमेरिकी राज्यों की बिजली काट देंगे। गौरतलब है कि ओंटारियो 3 अमेरिकी राज्यों मिनिसोटा, मिशिगन और न्यूयॉर्क के करीब 15 लाख घरों को बिजली पहुंचाता है।