सतारा (महाराष्ट्र) में बीते दिनों परीक्षा के लिए देर होने पर कॉलेज छात्र पैराग्लाइडिंग कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, समर्थ महानगाडे नामक छात्र की परीक्षा शुरू होने में 15-20 मिनट बचे थे व रास्ते में भीषण ट्रैफिक था। इस दौरान स्थानीय एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स ने छात्र को पैराग्लाइडिंग से परीक्षा केंद्र पहुंचाया।