टैरिफ थ्रेट के बीच भारत अपने एक्सपोर्ट्स की रक्षा के लिए कर रहा है काम: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित टैरिफ को लेकर कहा है कि भारत पर इसका असर पड़ेगा लेकिन वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ट्रंप प्रशासन से बातचीत कर रहे हैं। बकौल सीतारमण, भारत अपने निर्यात की रक्षा के लिए काम कर रहा है व भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके हितों को अच्छे से प्रस्तुत किया जाए।