टैरिफ पर ट्रंप के बयानों के बीच भारत ने बर्बन व्हिस्की पर 150% से घटाकर 100% किया आयात शुल्क
भारत ने बर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 100% कर दिया है। इस कदम से अमेरिकी ब्रैंड्स को लाभ होगा। बर्बन व्हिस्की पर सीमा शुल्क में कटौती का नोटिफिकेशन 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मुलाकात से पहले जारी हुआ था। ट्रंप कहते रहे हैं कि भारत बहुत अधिक टैरिफ लगाता है।