अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि कनाडा, चीन और मैक्सिको पर उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ से अमेरिकियों को तकलीफ हो सकती है लेकिन यह फैसला पूरी तरह से देशहित में लिया गया है। ट्रंप ने कहा, "क्या कुछ तकलीफ होगी? हां, शायद (और शायद नहीं!)...हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे और यह कीमत चुकाने लायक होगी।"