टैरिफ विवाद के बीच भारत से रिश्ते सुधारने के लिए 'C-5 सुपरक्लब' बनाना चाहते हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कथित तौर पर विश्व शक्तियों का एक नया मोर्चा बनाने की तैयारी में हैं और इस ग्रुप का नाम 'C5' या 'कोर फाइव' हो सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, वह इस ग्रुप में अमेरिका, रूस, चीन, जापान के अलावा टैरिफ विवाद के बावजूद भारत को रखना चाहते हैं। अबतक इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।