ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आईपीएल 2027 से हटने का फैसला किया है। उन्होंने इस बारे में सनराइज़र्स हैदराबाद प्रबंधन को जानकारी दी है। उनके नहीं खेलने से अभिषेक शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी टूट जाएगी। हेड को फ्रैंचाइज़ी ने ₹14 करोड़ में रिटेन किया था। उनकी गैरमौजूदगी से टीम का नीलामी पर्स भी बढ़ेगा।