ट्रैविस हेड ने ICC के नॉकआउट मैचों में कैसा किया है प्रदर्शन?
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड ने अपने करियर में तीन आईसीसी नॉकआउट मैच खेले हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 में उन्होंने भारत के खिलाफ 163(174) और 18(27) रन बनाए थे। वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 62(48) रन और वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ 137(120) रन बनाए थे।