पाकिस्तान में रह रही भारतीय महिला हमीदा बानो सोमवार को लाहौर से वाघा बॉर्डर के रास्ते 22 वर्षों के बाद भारत वापस लौट आई। बानो ने बताया कि ट्रैवल एजेंट उन्हें दुबई ले जाने के बजाय पाकिस्तान के हैदराबाद ले गया था। बकौल रिपोर्ट्स, एजेंट ने बानो को दुबई में रसोइया की नौकरी दिलाने का वादा किया था।