ट्रैवल फ्रॉड के बाद कज़ाकिस्तान में फंसे 8 भारतीय, नौकरी का दिया गया था झांसा
पंजाब के रहने वाले 8 भारतीय ट्रैवल फ्रॉड के चलते कज़ाकिस्तान में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लोगों को ड्राइवर की नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया था लेकिन उनसे कड़ी मज़दूरी कराई जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ितों में से नांगल के एक शख्स ने बीजेपी ज़िला अध्यक्ष अजयवीर सिंह से संपर्क किया।