टेलीग्राम ग्रुप्स में ₹1 लाख में बेचे जा रहे हैं कथित NEET री-एग्ज़ाम के पेपर्स: रिपोर्ट
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीग्राम ग्रुप्स में कथित NEET-UG के री-एग्ज़ाम के पेपर ₹1 लाख में बेचे जा रहे हैं। अधिकारियों ने इसको लेकर छात्रों से आग्रह किया है कि ऐसे ग्रुप्स को तुरंत रिपोर्ट करें। पेपर लीक के चलते 3-मई को आयोजित हुई NEET-UG की परीक्षा रद्द कर 21 जून को उसके री-एग्ज़ाम की तारीख रखी गई है।