टोल टैक्स में भी जल्द ही राहत दी जाएगी, टोल से जुड़ीं सारी तकलीफें खत्म हो जाएंगी: गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इनकम टैक्स में राहत के बाद टोल टैक्स में राहत की मांग पर एक इंटरव्यू में कहा है, "जल्द ही मिलेगी।" उन्होंने कहा, "हम ऐसी स्कीम लाएंगे जिससे लोगों की टोल से जुड़ीं सारी तकलीफें खत्म हो जाएंगी।" 'टोल खत्म हो जाएगा या कम होगा?' सवाल पर उन्होंने कहा, "वह अभी नहीं बताऊंगा।"