टोल प्लाज़ा पर चलता है इन लोगों का सिक्का, नहीं लिया जाता एक भी रुपया

किसी राष्ट्रीय और राज्य हाईवे पर सड़क/पुल/सुरंग का उपयोग करने वाले वाहनों को टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स के तौर पर निश्चित राशि का भुगतान करना होता है। देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और उप-राज्यपाल के वाहन टोल टैक्स फ्री होते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री और देश के मुख्य न्यायधीश को टोल नहीं देना होता।