सुल्तानपुर (यूपी) में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हलियापुर स्थित टोल प्लाज़ा के असिस्टेंट मैनेजर पर दूल्हा-दुल्हन के किस करने के वीडियो को रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप लगा है। पीड़ितों के अनुसार, मैनेजर ने पैसा वसूलने के बाद भी उनका वीडियो वायरल कर दिया जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है।