टोल पर क्या हुआ था? टोल कर्मियों ने बताई- अतीक के बेटे के काफिले वाली गाड़ियों की कहानी
गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे अबान के जनाजे में जा रहे उसके भाई अली के काफिले में शामिल 10 गाड़ियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। टोल कर्मियों के मुताबिक, कल्याणपुर और खागा में टोल मांगने पर कर्मचारियों से गाली-गलौज की गई, जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश हुई और और बैरियर तोड़कर गाड़ियां निकाली गईं।