inshorts

टीवीएस मोटर का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹609.35 करोड़ हुआ

टीवीएस मोटर ने चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में ₹609.35 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही से 20% अधिक है। 1-साल पहले समान अवधि में यह ₹509.61 करोड़ था। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 76,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे जो दिसंबर-2023 में समाप्त तिमाही के 48,000 इकाई के आंकड़े से 57% अधिक है।