ट्विशा की सास गिरिबाला ने विदाई पर मांगे थे ₹2 लाख, CBI की FIR में हुआ खुलासा
CBI द्वारा दर्ज FIR में ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह पर आरोप लगाया गया है कि जब उनके बेटे समर्थ की शादी ट्विशा से हुई थी तब विदाई के समय उन्होंने ₹2 लाख मांगे थे। CBI अब इस मामले में दहेज हत्या, उत्पीड़न, साज़िश और अन्य संभावित अपराधों की जांच कर रही है। ट्विशा ससुराल में मृत मिली थीं।