ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम ज़मानत एमपी हाईकोर्ट ने की रद्द
ट्विशा शर्मा मौत केस में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी सास (रिटायर्ड जज) गिरिबाला सिंह की अग्रिम ज़मानत रद्द कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, सुनवाई के दौरान आरोप लगाया गया कि गिरिबाला ने जांच में सहयोग नहीं किया और नोटिसों के बावजूद बयान देने से बचीं। माना जा रहा है कि ज़मानत खारिज होने के बाद अब सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करेगी।