ट्विशा शर्मा केस में गवाह पर पति समर्थ के दोस्तों ने किया हमला; वीडियो आया सामने
ट्विशा शर्मा मामले में एक अहम गवाह पर भोपाल में कथित तौर पर ट्विशा के पति समर्थ सिंह (आरोपी) के दोस्तों ने हमला किया है। घटना के वीडियो में गवाह नीरज दुबे खुद को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। दुबे ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोर्ट में गवाही न देने की धमकी दी गई थी।