ट्विशा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, MP हाईकोर्ट ने खारिज की ज़मानत याचिका
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि मामले में महत्वपूर्ण फॉरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्य आने अभी बाकी हैं। ट्विशा 12-मई को भोपाल स्थित ससुराल में मृत मिली थीं। उनके परिवार ने दहेज उत्पीड़न और गर्भपात के दबाव के आरोप लगाए थे।