inshorts

टेस्ट के 150 साल पूरे होने पर MCG में खेला जाएगा महामुकाबला, भिड़ेंगे 2 सबसे पुराने दुश्मन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि मार्च 2027 में टेस्ट क्रिकेट की 150वीं एनिवर्सरी पर एमसीजी (मेलबर्न) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा। यह मैच 11-15 मार्च तक खेला जाएगा। गौरतलब है, 1877 में पहला टेस्ट मैच और 1977 में 100वीं एनिवर्सरी पर शताब्दी टेस्ट एमसीजी में ही खेला गया था।