टेस्ट क्रिकेट में 200 कैच पकड़ने वाले पहले आस्ट्रेलियाई बने स्टीव स्मिथ

टेस्ट क्रिकेट में 200 कैच पकड़ने वाले स्टीव स्मिथ आस्ट्रेलिया के पहले व दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 116वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। टेस्ट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी भारत के राहुल द्रविड़ (210) हैं। उनके बाद जो रूट (207), महेला जयवर्धने (205) व जैक कैलिस (200) का स्थान है।