टेस्ट क्रिकेट में एक ही मैदान पर लगातार 5 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बने विलियमसन

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ केन विलियमसन 147-वर्ष के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक ही मैदान पर लगातार 5 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में सैडॉन पार्क (हैमिल्टन) में लगातार 5वां शतक जड़ा है। विलियमसन ने 105वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की व अब टेस्ट में उनके 33 शतक हो गए हैं।