टेस्ट क्रिकेट में विराट और रोहित का भविष्य अब चयनकर्ताओं के हाथ में है: गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में भविष्य अब पूरी तरह से चयनकर्ताओं के हाथ में है। उन्होंने कहा, "डब्ल्यूटीसी के नए साइकल के लिए टीम में बदलाव की ज़रूरत है। उम्मीद है कि चयनकर्ता इस पर गौर करेंगे कि 2027 में फाइनल तक कौन खिलाड़ी टीम में रहेगा।"