inshorts

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बार 90-99 रन के बीच आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर कौनसे हैं?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बार 90 से 99 रन के बीच आउट होने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। वह 10 बार शतक से चूके हैं। उनके बाद राहुल द्रविड़ (9), ऋषभ पंत (7), एमएस धोनी, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग (5-5) का नंबर है। वहीं, शुभमन गिल 4 बार नर्वस-90s पर आउट हो चुके हैं।