टेस्ट क्रिकेट में सहवाग का 300 वाला रिकॉर्ड जायसवाल ही तोड़ेगा: मोहम्मद कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "जायसवाल ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिनमें बड़े शतक लगाने और नए कीर्तिमान स्थापित करने का धैर्य है।" कैफ ने कहा, "ऊंची स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए उनके ज़्यादातर शतकों ने भारत को जीत दिलाई...टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग का 300 वाला रिकॉर्ड जायसवाल ही तोड़ेगा।"