टेस्ट करने पर तुरंत काला हो गया 'नकली' पनीर, वायरल वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

कंटेंट क्रिएटर निखिल सैनी ने बाज़ार से खरीदे ब्रेड पकौड़े के पनीर को आयोडीन टिंचर से जांचा जो तुरंत काला हो गया। उन्होंने वीडियो में दिखाया कि असली पनीर पर इसका असर नहीं हुआ। कुछ लोगों ने हैरानी जताई जबकि कुछ ने लिखा कि 'नकली' पनीर को पहले गर्म पानी से धोया गया था इसलिए ऐसे टेस्ट करना गलत है।