टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ बनेंगे पंत: तमीम इकबाल
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने कहा है, "मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि ऋषभ पंत एक विकेटकीपर के तौर पर (टेस्ट में) सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बनेंगे।" विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के ऐडम गिलक्रिस्ट के नाम है जिन्होंने कुल 17 शतक लगाए थे।