टेस्ट मैच के दौरान स्टोक्स की जगह यश वगाड़िया ने की इंग्लैंड के लिए फील्डिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन कप्तान बेन स्टोक्स के मैदान से बाहर जाने पर भारतीय मूल के यश वगाड़िया नामक 21-वर्षीय खिलाड़ी ग्राउंड पर उनकी जगह फील्डिंग करने उतरे। यश स्क्वॉड में भी शामिल नहीं थे। गौरतलब है, यश के माता-पिता भारतीय हैं और उन्होंने यॉर्कशायर की तरफ से अंडर-14 लेवल खेला था।

Load More