टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति तक वेस्टइंडीज़ का स्कोर रहा 140/4, जडेजा ने झटके 3 विकेट

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज़ ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक अपनी पारी में 140/4 का स्कोर बनाया और वह भारत से 378-रनों से पीछे है। वेस्टइंडीज़ की ओर से तेजनारायण चंद्रपॉल ने 34 रन, ऐलिक ऐथेनेज़ ने 41 रन और शाई होप ने 31* रन बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 3-विकेट झटके।

Load More