inshorts

टेस्ट मैच में कौन से 5 खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे तेज़ शतक?

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूज़ीलैंड के पूर्व बल्लेबाज़ ब्रेंडन मैक्कुलम ने 54 गेंदों में सबसे तेज़ शतक जड़ा है। उनके बाद इस सूची में विवियन रिचर्ड्स और मिस्बाह उल हक हैं जिन्होंने 56-56 गेंदों में शतक जड़े हैं। वहीं, इस सूची में चौथे नंबर पर ऐडम गिलक्रिस्ट (57 गेंद) और पांचवें नंबर पर जैक ग्रेगरी (67 गेंद) हैं।