टेस्ट से संन्यास लेना सबसे बड़ी गलती, विराट कोहली को 10 साल बाद पछतावा होगा: कपिल देव
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले को उनकी 'सबसे बड़ी गलती' बताया है। उन्होंने कहा, "10-साल बाद कोहली को अपने इस फैसले पर पछतावा होगा...गुस्से में आकर संन्यास लेना सही नहीं है।" उन्होंने कहा कि कोहली फिटनेस के मामले में 25 साल के खिलाड़ी को भी चुनौती दे सकते हैं।