इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले कहा है कि उनकी टीम मैच में भारतीय खिलाड़ियों की आक्रामकता का जवाब देने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा, "टेस्ट सीरीज़ में हमेशा एक ऐसा मोमेंट आता है जब माहौल गरमा जाता है...यह बड़ी सीरीज़ है और दोनों टीमों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है।"