टेस्ला की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने वालों को 20 साल तक की हो सकती है जेल: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने टेस्ला की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने वालों को 20-साल तक की जेल की सज़ा देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “इसमें वे लोग भी शामिल हैं...जो इन हमलों के लिए पैसा दे रहे हैं।” दरअसल, मंगलवार को कई टेस्ला कारों में आग लगा दी गई जिसे अटॉर्नी जनरल ने ‘घरेलू आतंकवाद’ करार दिया था।