टेस्ला और स्पेस-X के विलय से कितनी बढ़ सकती है एलन मस्क की संपत्ति?
ब्लूमबर्ग के आकलन के मुताबिक, टेस्ला और स्पेस-X के संभावित विलय से एलन मस्क की संपत्ति में $110-बिलियन (लगभग ₹10,500 अरब) से अधिक का इजाफा हो सकता है। इसकी वजह टेस्ला के कुछ शेयरों का समय से पहले मिलना और वेतन पैकेज से मिलने वाला अतिरिक्त लाभ हो सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह विलय की शर्तों पर निर्भर करेगा।