टंट्या भील के नाम पर होगा पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम: एमपी के सीएम शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि राज्य के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर टंट्या भील रेलवे स्टेशन किया जाएगा। सिंह ने सोमवार को कहा, "जननायक टंट्या भील जिन्होंने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, उनका नाम जीवित रखेंगे।" बकौल सिंह, इंदौर स्थित भंवर कुआं चौराहे का नाम भी टंट्या भील चौराहा किया जाएगा।