टखने में दर्द के कारण रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल से बाहर हुए यशस्वी जायसवाल
मुंबई के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल 17 फरवरी से शुरू होने वाले मुंबई-विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच से बाहर हो गए हैं। जायसवाल के बाएं टखने में दर्द है और वह अब इसकी जांच के लिए बेंगलुरु में एनसीए जाएंगे। गौरतलब है कि जायसवाल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के नॉन-ट्रैवलिंग रिज़र्व प्लेयर्स में शामिल हैं।