टमाटर के खेत में सो रहे किसान की गला दबाकर की गई हत्या, आंध्र में 1 सप्ताह में ऐसी दूसरी घटना

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या ज़िले में अपने टमाटर के खेत में सो रहे किसान मधुकर रेड्डी की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच मधुकर पहरा दे रहे थे। आंध्र प्रदेश में एक सप्ताह में ऐसी दूसरी घटना है। इससे पहले अन्नामय्या में ही एक 62-वर्षीय टमाटर किसान की हत्या की गई थी।