डीजीसीए ने टर्बुलेंस में स्पाइसजेट के विमान के फंसने से कई यात्रियों के घायल होने के मामले में पायलट का लाइसेंस 6 महीनों के लिए निलंबित कर दिया है। मुंबई-दुर्गापुर फ्लाइट में यह घटना 1-मई को हुई थी जिसमें 195 लोग सवार थे। एक अधिकारी ने कहा कि पायलट खराब मौसम की स्थिति से बेहतर तरीके से निपट सकता था।