अमेरिका की ग्रिफिथ ऑबज़र्वेटरी ने साल 1440 के बाद शुक्रवार को लगे सबसे लंबे आंशिक चंद्रग्रहण का एक मिनट का टाइमलैप्स वीडियो अपलोड किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, चंद्रग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड थी। यह भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:48 बजे शुरू हुआ था और शाम 4:17 बजे तक था।