टाटा ग्रुप ने हासिल किए विमेन्स प्रीमियर लीग के टाइटल राइट्स
आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर टाटा ग्रुप ने विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टाइटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एलान कर कहा, "उनके समर्थन से हमें विश्वास है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।" टाटा ने टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए कितना भुगतान किया है इसका खुलासा नहीं किया गया है।