टाटा संस द्वारा एअर इंडिया के अधिग्रहण की बोली जीतने की रिपोर्ट्स का सरकार ने किया खंडन

भारत सरकार ने टाटा संस द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एअर इंडिया के अधिग्रहण की बोली जीतने की रिपोर्ट्स को गलत बताया है। डीआईपीएएम के सचिव तुहीन कांत पांडे ने कहा, "सरकार जब भी...फैसला करेगी, मीडिया को सूचित कर दिया जाएगा।" एअर इंडिया के अधिग्रहण के लिए टाटा संस व स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह ने बोली लगाई थी।