रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा संस ने सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एअर इंडिया के अधिग्रहण की बोली जीत ली है। बतौर रिपोर्ट्स, मंत्रियों के एक पैनल ने टाटा समूह द्वारा एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए दिए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। एअर इंडिया के अधिग्रहण के लिए टाटा संस व स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह ने बोली लगाई थी।