सरकार ने शुक्रवार को बताया कि टाटा संस ने स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को पछाड़कर एअर इंडिया की बोली जीत ली है। टाटा संस ने एअर इंडिया के लिए सितंबर में ₹18,000 करोड़ की बोली लगाई थी जबकि सिंह के कंसोर्टियम ने ₹15,100 करोड़ की। टाटा संस को एअर इंडिया की 100% हिस्सेदारी मिलेगी।