टाटा स्टील में 7 अन्य कंपनियों के विलय से प्रबंधन आसान होगा: सीएफओ

टाटा स्टील के सीएफओ कौशिक चटर्जी के अनुसार, टाटा स्टील में 7 कंपनियों के विलय से प्रबंधन आसान होगा और व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। दरअसल, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स, टाटा मेटालिक्स, द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया, टीआरएफ लिमिटेड, इंडियन स्टील ऐंड वायर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील माइनिंग और एसऐंडटी माइनिंग के विलय को मंज़ूरी मिली है।