टायर फटने के बाद वाहन के पलटने से महाराष्ट्र में पांच लोगों की मौत; सात घायल
सोलापुर (महाराष्ट्र) में मंगलवार को अक्कलकोट-सोलापुर राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े दस बजे एक वाहन का टायर अचानक फटने से गाड़ी पलट गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।