टिफिन व्यवस्था से नाराज़ 7 कैदियों ने वडोदरा जेल में साबुन का पानी पीकर की खुदकुशी की कोशिश

वडोदरा (गुजरात) सेंट्रल जेल में गुरुवार को 7 कैदियों ने कथित तौर पर साबुन का पानी पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल पुलिस, कैदी टिफिन व्यवस्था को लेकर नाराज़ थे। एक अन्य कैदी ने जेल अधिकारियों पर उन कैदियों की टिफिन सेवाएं बंद कर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।