टी20 एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका से पहली बार हारा भारत

श्रीलंका ने मंगलवार को एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। टी20 एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका के खिलाफ भारत की यह पहली हार है। सुपर 4 में पाकिस्तान व श्रीलंका के खिलाफ हार के साथ ही भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है।