टी20 क्रिकेट खेलने के लिए मेरे अंदर अभी भी दम बचा है: विराट कोहली
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में पीबीकेएस के खिलाफ खेली गई अपनी 77 रनों की पारी के बाद कहा है, "मैं निराश था कि मैं मैच खत्म नहीं कर सका।" उन्होंने कहा, "मेरा नाम टी20 क्रिकेट में केवल खेल को बढ़ावा देने के लिए लिया जाता है लेकिन शायद अब भी मेरे अंदर दम बचा है।"